प्राइम टाइम/गोगुंदा: मारपीट और हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गोगुंदा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया जिसे कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षैत्र के नाल मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा दो बाइक सवारों का रास्ता रोककर उनके साथ जानलेवा मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी पप्पू पिता होमा निवासी नाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक पर घर जा रहे एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी वहीं एक को गंभीर घायल कर दिया था। ये घटना गोगुंदा नाल मार्ग पर 15 मई 2025 की है। आरोपी कई समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। कार्यवाही में थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, उपनिरीक्षक हितेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल योगेश्वर सिंह, कॉन्स्टेबल रामस्वरूप, दीपेंद्र, योगेन्द्र सेन, वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
