प्राइम टाइम/गोगुंदा: ग्राम विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने पर सायरा पंचायत समिति सभागार भवन में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सायरा विकास अधिकारी महिप सिंह, प्रधान सवा राम गमेती थे। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी भगवान सिंह के सेवानिवृत्त होने पर अतिथियों ने इनके कार्यकाल की सराहना की। ग्राम विकास अधिकारी भगवान सिंह का राजकीय सेवा में 33 वर्ष का कार्यकाल रहा। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संघ, नरेगा कर्मियों सहित पंचायत समिति के कर्मचारियों ने भगवान सिंह का स्वागत कर भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत ग्राम विकास अधिकारी भगवान सिंह का जुलूस पंचायत समिति से डीजे के साथ कस्बे के मुख्य बाजार होते हुए उनके निवास स्थान पहुंचाया। जहां पर मोहल्लेवासियों सहित परिवारजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सचिव संघ के योगेन्द्र सिंह राणावत, सचिव संघ के उपाध्यक्ष विजय खटीक, वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह जादोन, मोहन लाल गरासिया, मोती लाल मीणा, दीपेश पालीवाल, राजेश मीणा, सुनील सालवी सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।