Explore

Search

December 13, 2025 12:11 am

पत्रकार को धमकी—मेवाड़ प्रेस क्लब ने जिला प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग

प्राइम टाइम/उदयपुर: जिले की देवला तहसील के कोटड़ा क्षेत्र में दैनिक भास्कर के संवाददाता रमेश गरासिया को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। कार्यवाहक BDO शंभुराम गरासिया तथा मैरपुर ग्राम पंचायत के सरपंच पति ने फोन कर पत्रकार को धमकाते हुए कहा— “हमारे खिलाफ खबर लगाई है, तेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाकर मार डालेंगे।” पत्रकार की सुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर घटना को लेकर मेवाड़ प्रेस क्लब सोसायटी उदयपुर की जिला इकाई ने आज जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल और अतिरिक्त जिला कलेक्टर धर्मेंद्र राठौर को ज्ञापन सौंपा। एसपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित डिप्टी एसपी और थानाधिकारी से फोन पर जानकारी ली तथा शाम तक उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रेस क्लब ने अपनी मांगों में आरोपियों के खिलाफ तत्काल FIR, कार्यवाहक BDO का निलंबन, सरपंच पति पर कठोर कार्रवाई और पत्रकार रमेश गरासिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जयश्री नागदा (संभागीय अध्यक्ष), धीरज रावल (जिला अध्यक्ष), वरिष्ठ पत्रकार मनु राव, अख्तर ख़ान, अजय पोरवाल, भारत शर्मा, गोविन्द शंकर सरगरा, कपिश भल्ला सहित लगभग तीन दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।
मेवाड़ प्रेस क्लब सोसायटी ने स्पष्ट कहा है कि पत्रकारों को धमकाना लोकतंत्र पर हमला है। ऐसी घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!