Explore

Search

January 20, 2026 5:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट करने का आरोप, गोगुंदा बार एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, एसपी को दिया परिवाद

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले के गोगुंदा में पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान एक पुलिसकर्मी ने दो व्यक्तियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गोगुंदा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश शर्मा ने बताया कि ईसवाल के भंवर सिंह पुत्र रतन सिंह के दो पुत्रों मोहन सिंह, दिनेश सिंह को किसी मामले में थाने के सहायक उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह ने पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान वहां बैठे प्रदीप ने दोनों को बोला कि इस मामले में सारा काम मैने किया है इसलिए इसकी फीस मुझे दो। अधिवक्ता कमलेश शर्मा ने बताया कि प्रदीप के धमकाने पर दोनों ने मिलकर 10 हजार रुपए प्रदीप को दिए। प्रदीप ने पैसे लेने के बावजूद भी दोनों के साथ मारपीट की जिसकी सूचना मिलने पर गोगुंदा बार एसोसिएशन के सभी सदस्य ओर ग्रामीण थाने गए और गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण को कार्यवाही के लिए कहा। अधिवक्ता कमलेश शर्मा ने कहा कि इस मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल को भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!