Explore

Search

January 20, 2026 6:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

युवा कांग्रेस का संकल्प अभियान “हर घर तक” के पोस्टर का किया गया विमोचन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर देहात के गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के गोगुन्दा मुख्यालय पर युवा कांग्रेस के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ़ खान एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मांगी लाल गरासिया गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस बी के अध्यक्ष रामसिंह चदाना, वरिष्ठ नेता हरि सिंह झाला, राम चन्द्र चौधरी, सरदार सिंह, विक्रम सिंह, भवर गमेती, सेवादल अध्यक्ष योगेश पालीवाल, रतन भील, उप सरपंच लाल कृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष चंपाराम गरासिया, पूर्व सरपंच पूराराम गमेती, विमल जैन, चेन सिंह फुटिया, किसन सिंह घाटा, फतह सिंह झाला, फतह लाल मेघवाल, प्रदेश संयोजक यूथ कांग्रेस भानाराम, हितेश जोशी, हितेश माली, दीपेन्द्र सिंह चन्दावत, दीपेश जैन, रघु टेलर, कुशवर्धन सिंह झाला, वीरमाराम भील, खुमान सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। औरयुवा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार “संकल्प अभियान के तहत हर घर तक” आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन कर इस अभियान का शुभारंभ किया गया।
युवा कांग्रेस के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक गांव – गांव जाकर आमजनता की समस्याओं को जानेंगे और उनके समाधान के लिए जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाते हुए निदान की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!