Explore

Search

January 20, 2026 4:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा का वार्षिक सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 4 जनवरी को

प्राइम टाइम/उदयपुर : 14 दिसंबर। अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा का वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आगामी चार जनवरी रविवार को आयोजित किया जाएगा।
महासभा के महासचिव पंकज सिंह कडेचा ने बताया कि महासभा अध्यक्ष भंवर सिंह चदाना की अध्यक्षता में रविवार को कविता स्थित उदयराज भवन पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक मेंं सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों को कार्यों की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में वार्षिक समारोह की पत्रिका का विमोचन किया गया।
बैठक में महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भामाशाह कूक सिंह गोड़, सूरत सिंह दसाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमसिंह खरवड, राजसमंद जिलाध्यक्ष एडवोकेट लालसिंह परमार, उदयपुर जिलाध्यक्ष पृथ्वीसिंह चदाणा, उपाध्यक्ष अमरसिंह, मंगल सिंह सायरा, नाहर सिंह, भंवर सिंह सिसोदिया सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!