प्राइम टाइम/गोगुंदा: निर्वाचन विभाग द्वारा एसआईआर प्रकिया के पहले चरण का प्रारूप मंगलवार को उपखंड़ कार्यालय पर प्रकाशन किया गया। इस दौरान उपखंड़ अधिकारी शुभम भैसारे ने सभी दलों की बैठक ली। बैठक में प्रारूप के तौर पर वोटर लिस्ट की कॉपी सभी दलों को सौपी गई। जानकारी के अनुसार गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने रोजगार के लिए दुसरे राज्यों में पलायन कर दिया है जिसके चलते गोगुंदा की वोटर लिस्ट से उनके नाम काट दिए गए हैं। गोगुंदा विधानसभा में कुल 22254 वोटर्स के नाम कटे हैं जिसमें 4783 लोगों की मृत्यु होने से और 15740 लोगों के नाम पलायन के चलते कटे हैं। इसके अलावा दिए पते पर अनुपस्थित होने से 931 नाम, डबल वोटर होने से 690 नाम, अन्य कारणों के चलते 110 नाम कटे है। SIR से पहले गोगुंदा विधानसभा में कुल 273946 वोटर्स थे अब नाम कटने के बाद 251692 वोटर्स रहे है। अब आगे एक महिने तक आपत्ति दर्ज करने का समय है जिसमें किसी कारणवश नाम कट गया है तो उसके संबंध में आपत्ति दर्ज की जाएगी। जिनके नाम कटे है उन्हें अंतिम अवसर के रूप में नोटिस भेजे जाएंगे। यदि नोटिस का जवाब नहीं देने या दो जगह नाम पाए जाने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी। ऐसे नाम हमेशा के लिए कट जायेंगे। आपको बता दे पूर्व में गोगुंदा विधानसभा में 287 बूथ थे जो अब बढ़कर 328 हो गए है।