Explore

Search

January 20, 2026 4:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

वास में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर का फॉलो-अप, पेंशन-पालनहार सहित योजनाओं का मिला लाभ, पूनावली में उपसरपंच ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत पूर्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलो-अप के तहत ग्राम पंचायत वास में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतें पड़ावली कला, पड़ावली खुर्द, अम्बावा, वास, मादड़ा, समीजा, कुकरा खेड़ा, पाड़लो का चौड़ा एवं वीरपुरा से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के दौरान वीरपुरा ग्राम पंचायत निवासी विधवा रतन कुंवर अपने दो वर्षीय पुत्र गोवर्धन सिंह के साथ उपस्थित हुईं। रतन कुंवर के पति की मृत्यु को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है और वे अपने एकमात्र पुत्र के सहारे जीवन यापन कर रही हैं। शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए रतन कुंवर का जनआधार में संशोधन हाथों-हाथ करवाया गया तथा पालनहार योजना में आवेदन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करवाई गई।


इसी क्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत केलथरा निवासी प्रेम सिंह को उनकी पुत्री सुमन के विवाह हेतु ₹41,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।
शिविर प्रभारी तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से शिविर में कुल 204 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्रों हेतु अनुज्ञा जारी की गई। साथ ही 29 नामांतरण, 30 शुद्धिकरण, 3 भूमि आवंटन एवं 2 बंटवारे के प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
अतिरिक्त विकास अधिकारी देवेंद्र कंसल ने जानकारी दी कि पंचायतीराज विभाग द्वारा शिविर में 25 जॉब कार्ड जारी किए गए। शिविर में प्रशासक मंजूबाई गमेती, जनप्रतिनिधि नकाराम गमेती, कालूलाल गमेती, छाजूराम गमेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुनावली शिविर में उपसरपंच योगेश पालीवाल ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत पूर्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलो-अप के तहत सायरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पुनावली में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास के पैसे परिवारों की बकाया किस्त किस्त दिलाने, उमरोद की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त को ठीक करने, पालनहार से वंचित बच्चों को लाभ दिलाने, जल जीवन मिशन में बंद कम को पुनः चालू करने, उमरोद में नया ट्रांसफार्मर लगाने सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान पुनावली सरपंच मोहन लाल, उपसरपंच योगेश पालीवाल, ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!