प्राइम टाइम/गोगुंदा: राजीविका सायरा ब्लॉक के नारी मुस्कान सीएलएफ, नांदेश्मा क्लस्टर में वार्षिक आम सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एचडीएफसी बैंक गोगुंदा के मैनेजर प्रिंस एवं एमर सिंह उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व बीपीएम सायरा रोहित शर्मा तथा गोगुंदा से रिंकू ने सहभागिता की। सायरा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सपना शर्मा द्वारा आम सभा के दायित्वों एवं उद्देश्यों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में क्लस्टर हेड अनिता, दुर्गा सीसी, आयुषी एवं लक्ष्मण की उपस्थिति रही। राजीविका सायरा ब्लॉक परियोजना सहायक आकाश शर्मा द्वारा आम सभा का संचालन किया गया। आम सभा के दौरान नई चेतना 4.0 जेंडर समानता अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई, जिसमें उपस्थित महिला सदस्यों द्वारा जेंडर समानता की शपथ ली गई। आम सभा में लगभग 350 महिला सदस्यों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।