प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर ओबरा तलाई के पास उदयपुर से सिरोही जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। गनीमत रही बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार चालक बस को तेज गई गति से चला रहा था और बार बार परिचालक के टोकने के बावजूद वो सुन नहीं रहा था। गोगुंदा टोल प्लाजा पार करने के बाद कई जगह बस अनियंत्रित हुई और अंततः ओबरा तलाई के पास खाई में उतर गई। यात्रियों के अनुसार चालक ने शराब पी हुई थी और घटना के बाद वो मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार शाम 8:30 बजे के आसपास की है। सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग के भगवत सिंह झाला मौके पर गए। घायल परिचालक का एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद बस में बैठे यात्री गबरा गए और चालक पर लापरवाही पूर्वक बस चलाने के आरोप लगाए।