Explore

Search

January 20, 2026 5:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

वकील समाज को आम जन को राहत दिलाने का काम करना चाहिए -झाला

प्राइम टाइम/गोगुंदा: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े बार एसोसिएशन को राजनीति से ऊपर उठकर आम जन को राहत दिलाने का कार्य से जुड़ना चाहिए।
झाला सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) द्वारा बार एसोसिएशन गोगुंदा के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजवीर सिंह झाला एवं अन्य पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उदयपुर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ लाने के लिए कांग्रेस पार्टी बार एसोसिएशन के सहयोग करने के लिए तैयार है। झाला ने कहा कि गोगुंदा एडीजी न्यायालय खुले इसके लिए बार एसोसिएशन द्वारा की जा कार्रवाई से जनता को फायदा होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित टीम अच्छा काम करेगी, यही उम्मीद है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह झाला ने स्वागत कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया तथा घोषणा की कि सभी के सहयोग से गोगुंदा में एडीजे न्यायालय शुरू करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के महासचिव युवराज सिंह बाघेला, ब्लाक अध्यक्ष हरी सिंह झाला, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष सुरेश लौहार, एडवोकेट रामकृष्ण पांडे, धर्मेश पालीवाल महासचिव चेतन वैष्णव, दुर्गेश मेघवाल, रेखा पांडे, धर्मवीर पांडे, राजेंद्र तेली, भूपेंद्र मेघवाल, राजेश तेली, लक्ष्मणपूरी गोस्वामी, अरविंद गरासिया, महेन्द्र सिंह झाला,दिनेश पालीवाल, शिवराज बाघेला, भंवर सिंह मादा, रूपलाल गमेती सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!