प्राइम टाइम/गोगुंदा: पूर्व उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला के जन्मदिवस पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोगुंदा विधायक प्रताप भील के आवास पर जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने झाला के जन्मदिवस पर केक काटा और उन्हें शुभकामनाएं दी।
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजवीर सिंह झाला का भी किया सम्मान
इस मौके पर गोगुंदा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजवीर सिंह झाला का गोगुंदा विधायक प्रताप भील सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। प्रताप भील द्वारा पूर्व उपप्रधान झाला ओर बार अध्यक्ष राजवीर सिंह को ऊपरणा पहनाकर सम्मान किया। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी दोनों पदाधिकारियों को ऊपरणा पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह राजपूत, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, डीसी मेघवाल, सरपंच संघ के अध्यक्ष पदमा राम गमेती, भीलू राणा सेवा समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र गमेती, गोगुंदा प्रशासक कालू लाल गमेती, पूर्व सरपंच तेजु लाल, अर्जुन सुथार, एडवोकेट हितेश आचार्य, महामंत्री सुरेश सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
