Explore

Search

January 20, 2026 4:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में दो युवकों पर चाकू से किया हमला, सर्व समाज ने थाने के बाहर जताया आक्रोश

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में देर शाम चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद हिंदू संगठनों ओर सर्व समाज के लोगो ने गोगुंदा पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। चाकूबाजी में घायल दो युवकों को उदयपुर रेफर किया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गोगुंदा बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे आरोपी शाहनवाज ने दिनेश सेन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दिनेश के साथी चेतन नायक (20) पिता किशनलाल नायक पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।

एक ही बस में सवार थे आरोपी ओर घायल युवक

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया- दिनेश (22) पिता लक्ष्मीलाल उदयपुर से बस में गोगुंदा आ रहा था। इसी दौरान शाहनवाज (20) पिता फिरोज शाह उदयपुर के फतहपुरा से उसी वाहन में आकर उसके पास बैठ गया। यात्रा के दौरान शाहनवाज ने दिनेश से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकी दी जिससे दोनों में बस में ही कहासुनी हो गई। गोगुंदा बस स्टैंड पर आते ही शाहनवाज ने मौका पाकर दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं बचाने आए चेतन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान वहां एकत्र हुए लोगों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने समझाइश कर आक्रोशित लोगों को शांत किया। मामले में आरोपी को डिटेन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!