प्राइम टाइम/उदयपुर : जिले के मावली स्थित पलाना कलां गांव में प्रीमियर लीग सीजन-2 का शुभारंभ उदयपुर एडिशनल एसपी अंजना सुखवाल ने किया। कार्यक्रम में एएसपी सुखवाल ने कहा कि खेल भावना से सभी जुड़े रहे। हार-जीत कोई मायने नहीं रखती है अगर हार होती है तो अगले चरण में जीत भी हमें मिलेगी। सकारात्मक नजरिये से खेल भावना से हमें जुड़े रहकर आगे बढ़ना है। उद्घाटन मैच तनु बाला टाइगर और शिवाय क्लब के बीच हुआ, जिसमें तनु बाला टाइगर ने जीत हासिल की। दूसरा मैच डीएनटी और चारभुजा सिक्योरिटी के बीच हुआ, जिसमें चारभुजा टीम विजयी रही। इसके अलावा अन्य मैच में श्रीजी मिनरल ने श्रीजी विहार को और श्रीनाथ सिल्वर ने किंग्स इलेवन पलाना को हराया।