Explore

Search

January 20, 2026 5:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

राजीविका के आकाश शर्मा का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण हेतु चयन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले की राजीविका पंचायत समिति गोगुंदा एवं सायरा के साथ-साथ सलूंबर जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के आकाश शर्मा, वर्तमान में लसाड़िया ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, का चयन बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय अकादमी ऑफ रूडसेट (NAR) में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम “Training of Master Trainers on Financial Literacy (Rajasthan)” हेतु हुआ है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में मास्टर ट्रेनर्स को सशक्त करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं सक्षम बनाया जा सके। प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु आकाश शर्मा 28 दिसंबर 2025 को हवाई यात्रा के माध्यम से उदयपुर से बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि आकाश शर्मा वर्तमान में उदयपुर जिले की पंचायत समिति गोगुंदा एवं सायरा में परियोजना सहायक के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं, साथ ही वे सलूंबर जिले के लसाड़िया ब्लॉक में परियोजना प्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं क्षेत्रीय अनुभव से दोनों जिलों में राजीविका कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। राजीविका के आकाश शर्मा की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण में सहभागिता से उदयपुर जिले की पंचायत समिति गोगुंदा एवं सायरा के साथ-साथ सलूंबर जिले की पहचान भी राष्ट्रीय मंच पर सुदृढ़ होगी। इसके माध्यम से राजीविका द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के प्रयासों को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी। यह उपलब्धि समस्त राजीविका परिवार एवं दोनों जिलों के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!