Explore

Search

January 20, 2026 6:12 am

लेटेस्ट न्यूज़

अरावली खनन से मानव जीवन पर संकट हो जाएगा- डॉ गरासिया

प्राइम टाइम/गोगुंदा: अरावली पर्वतमाला में खनन करने की मंजूरी से मानव जीवन पर संकट पैदा हो जाएगा। डॉ. गरासिया रविवार को गोगुंदा विधानसभा के देवला पंचायत समिति में ब्लाक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) द्वारा आयोजित अरावली एवं मनरेगा बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे।
   उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला हरियाणा से शुरू हो सम्पूर्ण राजस्थान होकर गुजरात तक फैली आयोजित हुई है। अरावली की एक लाख पहाड़ियां हैं जिसमें से मात्र एक हजार पहाड़ियां 100 मीटर से ऊपर है जबकि 99 प्रतिशत पहाड़ियां सौ मीटर से नीचे के दायरे में आती है, जिस खनन किया जाने वाला है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अरावली पर्वतमाला श्रृंखला के मामले में शपथपत्र देकर मानव जीवन के साथ धोखा किया है।
डॉ. गरासिया ने कहा कि केन्द्र में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के समय गरीबों के रोजगार महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) शुरू की थी। वर्तमान में मनरेगा पर आमजन के जीवन यापन निर्भर है।
केन्द्र की मोदी सरकार महानरेगा योजना को बंद कर इसके स्थान पर जो योजना शुरू की है वह केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा 60 और 40 प्रतिशत बजट वहन किया जाएगा। इससे इस योजना को चलाना राज्यों पर निर्भर रहेगा। क्योंकि राज्य सरकारों के इसके लिए पहले से ही पर्याप्त बजट नहीं है। एसी स्थिति में यह योजना धीरे धीरे बंद हो जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरी सिंह झाला, युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ खान, देहात कांग्रेस जिला महासचिव प्रहलाद सिंह झाला, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, युथ उपजिलाध्यक्ष भाणाराम गरासिया, वरिष्ठ नेता केसूलाल खैर, मंडल अध्यक्ष नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया, बरकत अली पन्नालाल जी मेघवाल जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल समिति युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल हमीर सिंह चढ़ाना किशन सिंह काटा वरिष्ठ नेता लक्ष्मण लाल गरासिया छगनाराम, उपलावास सरपंच चेराराम, मोतीलाल, राणाराम, जोगाराम, भीमाराम, जोशीराम गरासिया, खेमसिंह देवड़ा,खाम सरपंच पेमाराम, तिलोई सरपंच प्रतिनिधि सोनाराम गरासिया, चित्रावास सरपंच प्रतिनिधि किरण गरासिया, सीपी गरासिया  सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता में उपस्थित रहे।
इससे पूर्व तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यालय से उप तहसील कार्यालय होकर काला चौराहा तक पदयात्रा के रूप में विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली काला चौराहे पर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नीकाराम गरासिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!