प्राइम टाइम/गोगुंदा: अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को बेकरिया पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से कोडीन (कोरेक्स) के साथ एक आरोपी मदन पिता सवाराम गरासिया निवासी मालवा का चौरा थाना बेकरिया जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मालवा का चौरा निवासी लक्ष्मण पिता सवाराम गरासिया व मदन पिता सवाराम गरासिया जो मालवा का चौरा मे अवैध रुप से कोडिन (कोरेक्स) की शीशियो के कार्टून अपने निवास स्थान पर रखे हुए है जो लोगो को सप्लाई करने की फिराक मे है तुरन्त तलाशी ली जावे तो अवैध रुप से कोडिन (कोरेक्स) की भारी मात्रा मे बरामदगी हो सकती है, मन थानाधिकारी ने बताया कि हैड कांस्टेबल विजेश कुमार एवं कॉन्स्टेबल सीताराम, ललित, पंकज, हिमांशु सरकारी बोलेरो से रवाना होकर सूचना मुताबिक के लक्ष्मण पिता सवाराम गरासिया व मदन पिता सवाराम गरासिया मालवा का चौरा के मकान पर पहुंचे जहां पर मदन पिता सवाराम गरासिया निवासी मालवा का चौरा उपस्थित मिला, जिससे उसके मकान की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे में अवैध चार कार्टून में कोडीन की कुल 397 शीशीया पायी गई, जिसको मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुऐ जब्त की गई। इस धंधे में मदन का भाई लक्ष्मण भी शामिल है व उक्त कोडीन की खेप प्रकाश डांगी निवासी कोट थाना कुराबड जिला उदयपुर से खरीदना बताया गया। थानाधिकारी ने बताया कि एन.डी.पी.एस. एक्ट मे मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही के दौरान थानाधिकारी बेकरिया उत्तमसिह, सहायक उपनिरीक्षक विजेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल हिमांशु, कॉन्स्टेबल भीखाराम, ललीत, सीताराम, पंकज सहित डीएसटी के सहायक उपनिरीक्षक विकम सिंह, हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्रसिंह, गणेशसिंह, कॉन्स्टेबल शक्तिसिंह, योगेश कुमार, सुमेरसिंह, जगदीश आदि शामिल रहे।