Explore

Search

January 20, 2026 5:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुन्दा पुलिस की कार्यवाही: हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या का प्रयास करने के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि दिनांक 26 दिसंबर 2025 को शाम 7:30 बजे के आस पास गोगुंदा निवासी दिनेश सेन पिता लक्ष्मीलाल सेन उदयपुर से अपने काम से लौटते समय बस से उत्तरते ही उसके साथ ही बस में आ रहे आरोपी शाहनवाज शाह पिता फिरोज शाह निवासी गोगुन्दा से मामूली कहासुनी हुई। इस बात को लेकर आरोपी ने हथियार (चाकू) से जान से मारने की नियत से दिनेश पर हमला कर दिया जिससे दिनेश सेन के सिर, हाथ एवं पांव पर चोटे आई। दिनेश सेन को बचाने के लिये आए उसके मित्र चेतन गांछा पिता किशनलाल गांछा निवासी गोगुन्दा पर भी जान से मारने की नियत से चाकू से वार किये जिससे चेतन गांछा के भी चोटे आई। थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं गोपाल चन्देल वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर डिटेन कर गिरफतार किया गया। मुल्जिम शाहनवाज शाह पुलिस की अभिरक्षा में है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्यवाही में गिर्वा डीवाईएसपी गोपाल चंदेल, थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, उप निरीक्षक हितेश कुमार (विशेष भूमिका), सहायक उपनिरीक्षक नन्दलाल, कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सैनी, सत्यनारायण, प्रदीप, राजेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!