Explore

Search

January 20, 2026 5:35 am

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही जारी जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

प्राइम टाइम/गोगुंदा:  अरावली के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की ओर से अरावली विस्तार के जिलों में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर प्रारंभ किए गए अभियान के तहत उदयपुर में भी जिला कलक्टर के निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
खनिज अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को सायरा तहसील के रोयडा ग्राम में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई कर जेसीबी और एक ट्रैक्टर मय खनिज जब्त किया गया। खनिज अभियंता अंसारी ने बताया कि अभियान 15 जनवरी तक जारी रहेगा। इसमें खनन, वन, परिवहन, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें निरीक्षण कर अवैध खनन, भण्डारण और निर्गमन के विरूद्ध कार्यवाही करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!