Explore

Search

January 20, 2026 6:02 am

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध खनन के विरुद्ध अभियान तेज: ईसवाल में अवैध खनन के दो प्रकरण दर्ज, खनन माफिया में मचा हड़कम्प

प्राइम टाइम/गोगुंदा: अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और अवैध खनन की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिले में प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में खनन, वन, पुलिस, परिवहन और राजस्व विभागों की संयुक्त टीमें सतत मॉनिटरिंग कर सख्ती से अभियान को अंजाम दे रही हैं। इससे खनन माफिया में हड़कम्प सा मचा हुआ है।
खनिज अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि जिले के अन्य स्थानों सहित ईसवाल गांव में अवैध खनन की सूचना पर खान विभाग के वरिष्ठ कार्यादेशक धर्मेंद्रसिंह मय टीम मौके पर पहुंचे। वहां दो स्थलों पर अवैध खनन कर मेसेजरी स्टोन निकालना पाया गया। टीम ने दो प्रकरण बनाते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अरावली क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर पूर्णतया गंभीर है। सरकार के निर्देश पर अरावली क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अभियान के दौरान दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!