Explore

Search

January 20, 2026 5:18 am

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध खनन के विरूद्ध अभियान, मेसेनरी स्टोन से भरे दो ट्रैक्टर -ट्रॉली जब्त

प्राइम टाइम/उदयपुर: अरावली विस्तार वाले जिलों में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिले में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि पुलिस थाना ओगणा क्षेत्र में सोमवार को अवैध खनन कर ले जाया जा रहा पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। ट्रैक्टर को डिटेन कर इसकी सूचना खान विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ की गई।
इसी प्रकार संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा डबोक क्षेत्र में अवैध निर्गमन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध मेसेनरी स्टोन जब्त की गई। जब्त वाहन को पुलिस थाना डबोक की सुपुर्दगी में दिया गया है। अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!