Explore

Search

January 20, 2026 4:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस थाना गोगुन्दा की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करीब 80 लाख रूपये कीमत का अवैध अफीम डोडा चूरा व क्रेटा कार जब्त

प्राइम टाइम/गोगुंदा: गोगुन्दा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 80 लाख रुपए कीमत का अवैध डोडा चूरा पकड़ा। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि गोगुंदा से सायरा जाने वाली रोड पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। नाकाबंदी के दौरान तरपाल की
तरफ से एक फ्रेटा कार तेज गति से आई जिसे रूकने का ईशारा किया। जिस पर कार चालक ने गाडी नही रोकी और तेजगति से भगाने लगा। थानाधिकारी ने बताया कि टीम द्वारा कार के टायर ब्रस्ट किये जिसके बाद भी चालक कार को करीब 10 किलोमीटर तक भगा कर ले गया। झाडोली गांव से आगे हाइवे के पास रोड पर गाड़ी को छोड कर आरोपी झाड़ियों में अधेंरे का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार में काले रंग के 47 प्लास्टिक के कदटे मिले। जिनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। जिस पर 17 प्लास्टिक के कट्टे मिले जिसमें डोडा चूरा भरा मिला। टीम ने कट्टो का वजन किया गया तो कुल 361.947 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा पाया गया। अवैध अफीम डोडा चूरा व क्रेटा कार को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। मामले में अनुसंधान जारी है। इस दौरान कार्यवाही में थानाधिकारी श्याम सिंह थानाधिकारी, हेड कॉन्स्टेबल चरण सिंह (विशेष भूमिका), कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सैनी, भूपेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, अजीत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!