Explore

Search

October 25, 2026 3:19 am

दीपावली पर हुआ दुखद हादसा: करंट के चपेट में आने से सूरत प्रवासी की हुई मौत

उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षैत्र के सुआवतो का गुड़ा में दीपावली के दिन सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सूरत प्रवासी बसंती लाल जैन पुत्र मीठा लाल हैं उम्र 48 वर्ष का अपने घर पर दिवाली के मद्देनजर चल रहे काम के दौरान करंट लग जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है बसंती लाल सूरत में व्यापार करते है और दिवाली पर अपने घर सुआवतो का गुड़ा आए थे जहां उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। लोगो ने बताया कि मकान की तराई करने के लिए उन्होंने पानी की मोटर चालू की थी तभी अचानक करंट दौड़ने से उनकी मौके पर मौत हो गई। दीपावली पर हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। हादसे के बाद परिजन उन्हें गोगुंदा स्थित सीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें सूरत लेके गए जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

आपको बता दे बसंती लाल सूरत में ही रहते है वहां उनका कारोबार है। उनके दो बैठे जिगर और केतन है जो हादसे के वक्त सूरत में ही दिवाली पूजा की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर