Explore

Search

November 11, 2026 11:16 pm

पानेर ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच शंकर लाल गमेती ने संभाला पदभार, सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पूर्व कार्यकाल में पत्नी भंवरी बाई थीं ग्राम पंचायत की सरपंच, अब शंकर लाल गमेती ने संभाली पंचायत की कमान

गोगुंदा। पानेर ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच शंकर लाल गमेती ने पदभार ग्रहण कर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण के अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शंकर लाल गमेती का अभिनंदन किया। पदभार ग्रहण के साथ ही पंचायत की नई जिम्मेदारी उनके हाथों में आ गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व के कार्यकाल में शंकर लाल गमेती की धर्मपत्नी भंवरी बाई पानेर ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। अब उनके स्थान पर शंकर लाल गमेती ने सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाली है।

पदभार ग्रहण के दौरान ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद जताई।

इस दौरान वार्ड संख्या 1 से रुपाराम गमेती, वार्ड संख्या 2 से सोशर मेघवाल, वार्ड संख्या 3 से दीपाराम गमेती, वार्ड संख्या 4 से डाकू बाई राजपूत, वार्ड संख्या 5 से डाली बाई गमेती, वार्ड संख्या 6 से हिम्मत मेघवाल, वार्ड संख्या 7 से वरजू बाई गमेती, वार्ड संख्या 8 से रमेश ओड तथा वार्ड संख्या 9 से उपसरपंच देवी सिंह खरवड़ सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर