Explore

Search

November 11, 2026 11:56 pm

चंद्रभान पांडे की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को मंगलकामनाएं

गोगुंदा: प्रकाश, खुशियों और उल्लास के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर मैं चंद्रभान पांडे समस्त क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

दीपावली का यह पावन पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

मेरी कामना है कि मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो। क्षेत्र में विकास, शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।

आइए, इस दीपावली पर हम सभी मिलकर जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाएं तथा पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित दीपावली का संकल्प लें।

एक बार पुनः आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

शुभेच्छु: चंद्रभान पांडे आपका स्नेह, सहयोग और विश्वास सदैव बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर