Explore

Search

November 11, 2026 11:30 pm

गोगुंदा थाना क्षैत्र के अजयपुरा में एक विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

गोगुंदा। थाना क्षेत्र के अजयपुरा गांव में एक विवाहिता की अज्ञात कारणों से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अजयपुरा निवासी प्रेमी बाई पत्नी मनीष गमेती ने अपने घर के पास जीवन समाप्त कर लिया।

जसवंतगढ़ के पूर्व सरपंच नारायण पालीवाल ने घटना की सूचना जसवंतगढ़ पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
परिजनों के अनुसार महिला एक-दो दिन पूर्व ही अपने पीहर खाखड़ी से खुशी-खुशी ससुराल लौटी थी। इसके बाद अचानक हुई घटना से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर