गोगुंदा: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तुला में शिक्षा के साथ संस्कार और बाल सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय में नव-सज्जित प्रधानाध्यापक कक्ष का उद्घाटन कक्षा 3 की छात्रा मंजू द्वारा फीता काटकर कराया गया, जो अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है।

विद्यालय के संस्था प्रधान पूनमा राम ने कक्ष का पूर्ण रूप से रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण करवाया था। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि बच्चों का दूसरा घर होता है। बच्चों को विद्यालय के विकास कार्यों से जोड़कर उन्हें सम्मान देना उनके अंदर जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है कि बच्चों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया जा रहा है। संस्था प्रधान ने इसे एक नवाचार बताते हुए कहा कि संभवतः यह पहला अवसर है जब किसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक कक्ष का उद्घाटन किसी छात्रा से करवाया गया हो।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर छात्रा मंजू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उसे यह अवसर मिलने पर गर्व है और वह आगे भी मेहनत कर अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन करेगी।
इस पहल से विद्यालय में उत्साह का माहौल है और विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।