Explore

Search

August 28, 2026 11:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा पंचायत समिति चुनाव को लेकर प्राइम टाइम राजस्थान का सर्वे : जनता बताएगी प्रधान और उपप्रधान पद के लिए पसंदीदा चेहरा

प्राइम टाइम/गोगुंदा: पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर प्राइम टाइम राजस्थान की ओर से गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र में ऑनलाइन जनमत सर्वे शुरू किया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से जनता से कांग्रेस और भाजपा की ओर से पंचायत समिति प्रधान एवं उपप्रधान पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार को लेकर राय ली जाएगी।

सर्वे में मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे। सर्वे का उद्देश्य क्षेत्र की जनता की राय और पसंद को सामने लाना है। इसके तहत “आपकी राय… हमारा सर्वे” के माध्यम से जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सर्वे 29 अगस्त 2026 शाम 5 बजे से शुरू होकर 4 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगा। सर्वे समाप्त होने के तुरंत बाद प्राप्त परिणाम प्राइम टाइम राजस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

प्राइम टाइम राजस्थान की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सर्वे में भाग लेकर अपनी राय देने की अपील की गई है। सर्वे के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि गोगुंदा पंचायत समिति में प्रधान और उपप्रधान पद के लिए जनता की पहली पसंद कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर