दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में नई उम्मीदों, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का संचार करने का पावन अवसर है।
इस शुभ अवसर पर पार्श्वनाथ मेडिकल ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
उन्होंने कहा कि हमारी सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा और परस्पर सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।
उन्होंने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना की कि हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो, युवाओं को सफलता मिले, बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहे और प्रत्येक परिवार का भविष्य उज्ज्वल हो।
चंद्रभान पांडे ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि दीपावली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें।
समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की अनंत मंगलकामनाएं।
शुभेच्छु – पार्श्वनाथ मेडिकल पडावली कलां