Explore

Search

November 23, 2026 2:51 pm

उदयपुर की सड़कों पर कार से स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक गुजरात से पकड़े

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुजरात से पकड़कर उदयपुर लाई

उदयपुर। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन युवकों के खिलाफ सुखेर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गुजरात से पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर की शाम उदयपुर शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर युवकों और कार की पहचान की। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर तीनों युवकों को गुजरात से पकड़कर उदयपुर लाया।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी से स्वयं के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर