गोगुंदा/सायरा। उदयपुर जिले की गोगुंदा और सायरा पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने संयुक्त रूप से 34 में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस ने भाजपा से 10 सीट अधिक हासिल कीं। सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 15 में से 13 वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति दिखाई, जबकि गोगुंदा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला रहा। यहां भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 9 सीटें हासिल कीं।
गोगुंदा पंचायत समिति के चुनाव में वार्ड संख्या 12 का परिणाम सबसे अधिक चर्चा में रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी छगनी ने कांग्रेस की रेखा बाई को महज एक वोट से हराया। छगनी को 1345 और रेखा बाई को 1344 वोट मिले। वार्ड संख्या 3 में भाजपा के पदमाराम ने कांग्रेस के मोतीलाल को केवल 9 वोटों से हराया। वहीं वार्ड संख्या 16 में कांग्रेस के दौलतराम ने भाजपा के पपूलाल को 17 वोटों से पराजित किया। वार्ड संख्या 8 में कांग्रेस के मुकेश कुमार ने भाजपा के लक्ष्मण सिंह को 40 वोटों से हराया।
सायरा में कांग्रेस का दबदबा, पूर्व मंत्री गरासिया की 1979 वोटों से जीत
सायरा पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने 15 में से 13 वार्डों में जीत दर्ज की। यहां पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. मांगीलाल गरासिया ने वार्ड संख्या 9 से चुनाव लड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी थावराराम को 1979 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। डॉ. गरासिया को 2595 वोट मिले, जबकि थावराराम को 616 वोट प्राप्त हुए।
सायरा में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अधिकांश वार्डों में जीत हासिल की। वार्ड संख्या 5 में विमला कुमारी गरासिया ने 670 वोटों से, वार्ड 8 में गंगा कुमारी ने 661 वोटों से और वार्ड 12 में केसा राम गमेती ने 690 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा को यहां वार्ड संख्या 2 और 10 में सफलता मिली। वार्ड 2 में सवा राम ने कांग्रेस के धन्ना राम को 109 वोटों से तथा वार्ड 10 में ललिता कुँवर ने कांग्रेस की शांता देवी को 54 वोटों से हराया।
गोगुंदा पंचायत समिति : वार्डवार जीत का अंतर
1. वार्ड 1: मुकुल मेहता (भाजपा) ने कमलेश माली को 193 वोटों से हराया।
2. वार्ड 2: नीतु सिंह (भाजपा) ने आनन्द कुंवर को 60 वोटों से हराया।
3. वार्ड 3: पदमाराम (भाजपा) ने मोतीलाल को 9 वोटों से हराया।
4. वार्ड 4: कैलाश चन्द्र सोनी (भाजपा) ने लालकृष्ण बिहारी को 89 वोटों से हराया।
5. वार्ड 5: प्रियंका मेघवाल (भाजपा) ने रेखा मेघवाल को 312 वोटों से हराया।
6. वार्ड 6: भीमा लाल (कांग्रेस) ने प्रताप को 291 वोटों से हराया।
7. वार्ड 7: वालकी कुमारी (भाजपा) ने भागुड़ी को 122 वोटों से हराया।
8. वार्ड 8: मुकेश कुमार (कांग्रेस) ने लक्ष्मण सिंह को 40 वोटों से हराया।
9. वार्ड 9: रेखा पालीवाल (कांग्रेस) ने रोनिका पालीवाल को 277 वोटों से हराया।
10. वार्ड 10: भंवर लाल (कांग्रेस) ने केशुलाल गमेती को 1320 वोटों से हराया।
11. वार्ड 11: भंवर लाल (कांग्रेस) ने जालमा को 1113 वोटों से हराया।
12. वार्ड 12: छगनी (भाजपा) ने रेखा बाई को महज 1 वोट से हराया।
13. वार्ड 13: वसिया कुंवर (भाजपा) ने हेमलता कुंवर को 182 वोटों से हराया।
14. वार्ड 14: बालूराम (भाजपा) ने अमृत लाल को 247 वोटों से हराया।
15. वार्ड 15: सुन्दर (कांग्रेस) ने थावरी को 498 वोटों से हराया।
16. वार्ड 16: दौलतराम (कांग्रेस) ने पपूलाल को 17 वोटों से हराया।
17. वार्ड 17: जसोदा गमेती (कांग्रेस) ने सोभा बाई को 401 वोटों से हराया।
18. वार्ड 18: गंगा देवी (भाजपा) ने दुर्गा बाई को 151 वोटों से हराया।
19. वार्ड 19: चैन सिंह (कांग्रेस) ने नवल सिंह को 409 वोटों से हराया।
सायरा पंचायत समिति : वार्डवार जीत का अंतर
1. वार्ड 1: वरदाराम (कांग्रेस) ने वेणा राम भील को 487 वोटों से हराया।
2. वार्ड 2: सवा राम (भाजपा) ने धन्ना राम को 109 वोटों से हराया।
3. वार्ड 3: मीना कुमारी त्रिवेदी (कांग्रेस) ने पिंकी को 316 वोटों से हराया।
4. वार्ड 4: तारा कंवर (कांग्रेस) ने दुर्गा कुंवर राजपूत को 93 वोटों से हराया।
5. वार्ड 5: विमला कुमारी गरासिया (कांग्रेस) ने छगनी बाई को 670 वोटों से हराया।
6. वार्ड 6: लक्ष्मी लाल मेघवाल (कांग्रेस) ने पुखराज मेघवाल को 530 वोटों से हराया।
7. वार्ड 7: नरपत सिंह (कांग्रेस) ने चतरसिंह को 107 वोटों से हराया।
8. वार्ड 8: गंगा कुमारी (कांग्रेस) ने जिरमा बाई को 661 वोटों से हराया।
9. वार्ड 9: डॉ. मांगीलाल गरासिया (कांग्रेस) ने थावराराम को 1979 वोटों से हराया।
10. वार्ड 10: ललिता कुँवर (भाजपा) ने शांता देवी को 54 वोटों से हराया।
11. वार्ड 11: नवल सिंह (कांग्रेस) ने ललित कुमार पालीवाल को 374 वोटों से हराया।
12. वार्ड 12: केसा राम गमेती (कांग्रेस) ने नोजाराम को 690 वोटों से हराया।
13. वार्ड 13: लीला गमेती (कांग्रेस) ने फेफली बाई को 322 वोटों से हराया।
14. वार्ड 14: विक्रम सिंह (कांग्रेस) ने सामेन्द्र सिंह को 470 वोटों से हराया।
15. वार्ड 15: रुपली बाई गमेती (कांग्रेस) ने टमूड़ी को 326 वोटों से हराया।
देवला पंचायत समिति में भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर दर्ज की जीत
वार्ड 11 में अमरा ने महज 4 वोटों से हासिल की जीत, वार्ड 12 में अनकी कुमारी गरासिया 1015 वोटों से जीतीं
देवला। पंचायत समिति चुनाव के परिणामों में देवला पंचायत समिति की 15 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। घोषित परिणामों के अनुसार भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 7 सीटों पर सफलता मिली। इस तरह देवला पंचायत समिति में भाजपा ने एक सीट के अंतर से बढ़त बनाई।
चुनाव में सबसे कम अंतर से जीत वार्ड 11 में भाजपा प्रत्याशी अमरा ने दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन को महज 4 वोटों से हराया। वहीं वार्ड 1 में भाजपा की बबली कुमारी गरासिया ने कांग्रेस के तेजाराम गरासिया को केवल 6 वोटों से पराजित किया।
दूसरी ओर, सबसे बड़ी जीत वार्ड 12 में कांग्रेस की अनकी कुमारी गरासिया के नाम रही। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लाली देवी को 1015 वोटों के बड़े अंतर से हराया। वार्ड 3 में कांग्रेस के विरमचन्द्र ने 723 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्डवार परिणाम और जीत का अंतर
| वार्ड | विजेता प्रत्याशी | पार्टी | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|
| 1 | बबली कुमारी गरासिया | भाजपा | 6 वोट |
| 2 | लक्ष्मी देवी | भाजपा | 278 वोट |
| 3 | विरमचन्द्र | कांग्रेस | 723 वोट |
| 4 | अंती कुमारी | भाजपा | 187 वोट |
| 5 | रावता राम | कांग्रेस | 76 वोट |
| 6 | देवाराम | कांग्रेस | 31 वोट |
| 7 | शान्ति गरासिया | कांग्रेस | 580 वोट |
| 8 | सीमा | भाजपा | 191 वोट |
| 9 | कल्ला राम | भाजपा | 456 वोट |
| 10 | शिल्पा गरासिया | कांग्रेस | 232 वोट |
| 11 | अमरा | भाजपा | 4 वोट |
| 12 | अनकी कुमारी गरासिया | कांग्रेस | 1015 वोट |
| 13 | जामी बाई | कांग्रेस | 474 वोट |
| 14 | इन्द्रा | भाजपा | 97 वोट |
| 15 | दिनेश कुमार | भाजपा | 102 वोट |