Explore

Search

November 23, 2026 2:51 pm

ग्राम पंचायत दादिया की नवनिर्वाचित सरपंच माया गमेती ने किया पदभार ग्रहण

ग्राम पंचायत दादिया की नवनिर्वाचित सरपंच माया गमेती ने किया पदभार ग्रहण

गोगुंदा। ग्राम पंचायत दादिया की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती माया गमेती ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विधायक प्रताप लाल गमेती, जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, जिला मंत्री कपिल पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाना, वरिष्ठ नेता नाहर सिंह, पूर्व सरपंच शंकर तेली, पूर्व सरपंच बाबूलाल तेली, सहकारी समिति अध्यक्ष चंद्रेश गमेती, पूर्व उप सरपंच लाल सिंह राणावत एवं उप सरपंच बंशीलाल गमेती सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच माया गमेती का स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर