Explore

Search

October 24, 2026 11:45 pm

भीलु राणा जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि: महापुरुषों के योगदान को याद कर आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गोगुंदा। गोगुंदा में सोमवार को राणा पूंजा एवं भीलु राणा जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया तथा उनके आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कांग्रेस पदाधिकारी भीलु राणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) की ओर से महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली पर स्थित राणा पूंजा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, गोगुंदा उप सरपंच लाल कृष्ण सोनी, देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, प्रहलाद सिंह झाला, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, मंडल अध्यक्ष गोपी लाल पालीवाल, चुनीलाल तेली, देवेंद्र पालीवाल, राहुल पालीवाल, एडवोकेट धर्मेश पालीवाल, जसपाल सिंह, सुरेश लोहार, सुरेश तेली, एडवोकेट दुर्गेश मेघवाल, एडवोकेट ओम प्रकाश भोई, भानु प्रकाश सेन, रामलाल चौधरी, एडवोकेट राजेश तेली, श्याम सुंदर पालीवाल एवं दीपक सिंह परमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं राजस्थान भील समाज विकास समिति एवं भीलु राणा सेवा समिति गोगुंदा की ओर से भी भीलु राणा जयंती मनाई गई। समाजजनों एवं समिति कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने भीलु राणा के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ मिलकर मेवाड़ की रक्षा के लिए अनेक युद्धों में भाग लिया। हल्दीघाटी के युद्ध में भी भील समाज के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ के इतिहास में भील समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।

भाजपा पदाधिकारी भीलु राणा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

कार्यक्रम में भील समाज विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू राणा भील, भीलु राणा सेवा समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र भील, उपाध्यक्ष दिलीप गमेती, सरपंच कालू लाल, मोतीलाल, पूर्व अध्यक्ष कालू लाल, अध्यक्ष भीमा लाल, उपाध्यक्ष लालूराम, गोगुंदा अध्यक्ष रूपलाल, उपाध्यक्ष अंबालाल, शंकरलाल, खयालीलाल, किशनलाल, प्रकाशलाल, हेमाराम, मेघवाल पन्नालाल, वर्दीचंद सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर