Explore

Search

October 24, 2026 11:45 pm

साधारण किसान परिवार के प्रवीण मेघवाल बने SDM, गोगुंदा में खुशी की लहर: मेहनत, संघर्ष और लगन से हासिल की उपलब्धि, ग्रामीण युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

गोगुंदा। उदयपुर जिले के गोगुंदा ब्लॉक के मजावड़ी गांव के रहने वाले प्रवीण मेघवाल ने विपरीत परिस्थितियों में मेहनत और लगन के दम पर एसडीएम (उपखंड अधिकारी) पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाले प्रवीण ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और निरंतर मेहनत करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

प्रवीण की सफलता की खबर मिलते ही मजावड़ी गांव सहित पूरे गोगुंदा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए प्रवीण को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनकी उपलब्धि को ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

प्रवीण की सफलता यह संदेश देती है कि संसाधनों की कमी सफलता की राह में अंतिम बाधा नहीं होती, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए निरंतर मेहनत की जाए। साधारण किसान परिवार से निकलकर प्रशासनिक अधिकारी बनने तक का उनका सफर क्षेत्र के उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रवीण ने अपनी उपलब्धि से न केवल परिवार और गांव का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे गोगुंदा क्षेत्र के युवाओं में नई उम्मीद और आत्मविश्वास पैदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर