Explore

Search

October 24, 2026 11:45 pm

युवा कांग्रेस गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष बने शक्ति सिंह झाला, ब्लॉक ए से दिनेश मेहता और ब्लॉक बी से दुष्यंत शर्मा निर्वाचित: विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर हितेश पालीवाल ने दर्ज की जीत, युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के परिणाम घोषित

गोगुंदा। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही गोगुंदा विधानसभा एवं दोनों ब्लॉक के अध्यक्षों के नाम सामने आ गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह झाला ने जीत दर्ज की है। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर हितेश पालीवाल निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव परिणाम के अनुसार गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह झाला को सर्वाधिक 4191 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष (ओपन) पद पर हितेश पालीवाल ने 3198 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। इस पद पर अंबालाल गरासिया को 440 वोट मिले।

इसी प्रकार युवा कांग्रेस ब्लॉक ए गोगुंदा के अध्यक्ष पद पर दिनेश मेहता ने 1993 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। ब्लॉक ए में उपाध्यक्ष पद पर कन्नाराम को 1364 वोट मिले, जबकि महासचिव पद पर भंवर सिंह गरासिया ने 842 वोट प्राप्त किए।

वहीं युवा कांग्रेस ब्लॉक बी गोगुंदा के अध्यक्ष पद पर दुष्यंत शर्मा ने 1666 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। ब्लॉक बी में उपाध्यक्ष (ओपन) पद पर अमृतलाल मेघवाल को 454 वोट मिले तथा महासचिव पद पर देवी लाल गमेती ने 114 वोट प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर