Explore

Search

October 25, 2026 4:39 am

गोगुंदा थाना परिसर में नए आपराधिक कानूनों पर लाइव प्रदर्शनी

प्राइम टाइम/गोगुंदा: नए आपराधिक कानूनों की जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से देशभर में केंद्र सरकार द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण गोगुंदा थाना परिसर में किया गया। नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि कानून के प्रति विश्वास और भागीदारी की भावना भी विकसित होती है।

इस अवसर पर गोगुंदा एसडीएम शुभम भैसारे, गिर्वा डीवाईएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़, तहसीलदार गणेश उपाध्याय, थानाधिकारी श्याम सिंह चारण,भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, करनी सेना प्रदेश महामंत्री जीवन सिंह देवड़ा, सुरेश सोनी, कमलेश तेली, गोगुंदा सरपंच कालू लाल गमेती सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर