Explore

Search

October 25, 2026 3:23 am

जगलिया महूडी पर बन रहे पुलिया के विरोध में ग्रामीणों ने गोगुंदा विधायक को सांसद के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर गोगुंदा स्थित जगलिया महुडी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए स्थानीय गोगुंदा विधायक प्रताप भील को उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की वर्तमान में गोगुंदा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा उक्त हाईवे 27 पर निर्माण कार्य चल रहा है जिस पर उक्त अथॉरिटी द्वारा स्वीकृत प्लान जो की स्थान जागलिया महुडी पर पुलिया का निर्माण होना ज्ञात हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुलिया का निर्माण होता है तो समस्त ग्रामवासी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा साथ ही उक्त हाईवे पर पुलिया निर्माण हुआ तो गांव गोगुंदा का यह क्षेत्र एक तरह से चारों ओर से बंद क्षेत्र हो जाएगा। ग्राम गोगुंदा में आवाजाही पूर्ण तरीके से प्रभावित हो जाएगी और तो और जगलिया महुडी के पास गोगुंदा ग्राम की सबसे बड़ी बस्ती मेघवालों का मोहल्ला एवं खटीको का मोहल्ला में पानी भर जाने से परेशानी उत्पन्न हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त हाईवे की सर्विस लाइन को खोदकर और नीचे कर दी गई है साथ ही उक्त स्थान पर जो पुलिया का निर्माण होना है वह खुला पिलर पर एलिवेटेड पुलिया का निर्माण हो। इस दौरान प्रकाश जी पुरोहित, लोकेश चौधरी, बाबुलाल चौधरी, बाबू लाल पालीवाल, गागु लाल मेघवाल पूर्व सरपंच, राजेश चौधरी, ईश्वर सिंह, नरेश पालीवाल, विनोद चौधरी, किशन मेघवाल, डीसी मेघवाल, किशन खटीक, कैलाश खटीक सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर