Explore

Search

August 28, 2026 3:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा पिंडवाड़ा हाइवे पर पिकअप ने यूटर्न लेते बाइक को लिया चपेट में, बाइक सवार गंभीर घायल।

गोगुंदा थाना क्षैत्र के उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर सोमवार शाम करीब 6 बजे खाखड़ी में एक पिकअप ने यूटर्न लेते बाइक को चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है पिकअप ने अचानक यूटर्न ले लिया जिससे पीछे आ रहा बाइक सवार असंतुलित होकर बाइक की साइड में टकरा गया। हादसे में बाइक चालक रमेश पिता लालू गुर्जर निवासी भारोडी गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने 108 को सूचना दी जिस पर उसे नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। हादसे के बाद लापरवाह पिकअप चालक मौके से भागने लगा जिसे मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हादसे की वजह पिकअप चालक की लापरवाही सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर