Explore

Search

August 28, 2026 3:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

चोरी व लूट के मामले में एक वर्ष से फरार 5000-5000 रूपये के दो इनामी आरोपी डिटेन

प्राइम टाइम/उदयपुर: उदयपुर जिले के ओगणा थाना पुलिस  द्वारा मंगलवार 21 अक्टूबर को गश्त के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि गश्त के दरमियान पुलिस को देख कर दो व्यक्ति जंगल में भागने लगे। पुलिस टीम को देख भागने से उक्त दोनो संदिग्ध लगे। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर आमली खेडा के जंगलो से दोनो पकड़ लिया। भागने के कारण के बारे में पुछा तो दोनो के द्वारा बताया गया कि हमारे मावली थाने में चंदन चोरी के केस दर्ज है, इसलिये भाग रहे थे। जिस पर दोनो के नाम पता पुछा तो बारी बारी से अपना नाम पप्पु पिता थावरा निवासी आमली खेडा थाना ओगणा एवं तख्ताराम पिता थावरा निवासी आमली खेडा थाना ओगणा होना बताया।

उवत दोनो व्यक्ति पर कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा 5000-5000 रूपये का इनाम जारी किया गया था। दोनो अपराधी पुलिस थाना मावली के प्रकरण अपराधी लम्बे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये घर पर भी नहीं आ रहे थे। लम्बे समय से दोनों बाहर निवास कर रहे थे। लेकिन दीपावली के समय में घर पर आने से उन्हें आमलीखेडा के जंगल से डिटेन किया गया। ओगणा पुलिस द्वारा पुछताछ के बाद मावली थाना को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर