Explore

Search

August 28, 2026 5:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रिजर्व पुलिस लाईन, उदयपुर में पुलिस शहीद दिवस समारोह का आयोजन

प्राइम टाइम/उदयपुर: जिले में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाईन, उदयपुर में पुलिस शहीद दिवस समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव को सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा पुलिस शहीद दिवस पर उद्बोधन दिया व शहीदों के नामों का पठन कर शहीद स्मारक पर पुप्पचक अर्पित कर श्रृद्धाजली अर्पित की गई।

इसके उपरान्त शोक परेड की कार्यवाही पूर्ण करने पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल व उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाडा, लखमन राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अमय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर,उदयपुर, रामेश्वर परिहार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसधान प्रकोष्ठ, हर्ष रत्नु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता, उदयपुर रेंज, तथा पुलिस उप अधीक्षकगण, थानाधिकारीगण, सेवानिवृत पुलिस अधिकारीगण, डर जवानों व मंत्रालयिक कार्मिको एवं शहीदों के परिजनों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के रूप में पुप्पचक / माल्यार्पण किया गया। श्री गुलाब सिंह संचित निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाईन, उदयपुर द्वारा परेड कमांडिग की गई। इस मौके पर महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर व जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा शहीदों की शहादत उनके परिजनों संग नमन कर परिजनों की कुशलक्षेम पुछी । उक्त आयोजन के दौरान शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारीगण व कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर