Explore

Search

August 28, 2026 3:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा पिंडवाड़ा हाइवे पर जगलिया महुडी के पास हुए हादसे में घायल व्यक्ति में दम तोड़ा, बेटी ओर भाई का इलाज जारी

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर बुधवार शाम को जगलिया महुडी के पास एक कार चालक ने बाइक पर सवार पिता पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर घायल हुए टीला राम की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं उसकी बेटी नारायणी ओर भाई चेना राम का इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ने पिता-पुत्री ओर भाई को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर बीएसएनएल ऑफिस के
सामने दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार इको कार ने बाइक सवार पिता-पुत्री और एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रावलिया गांव निवासी टीलाराम
अपनी बेटी नारायणी के साथ गोगुंदा से गांव लौट रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ने पिता-पुत्री को लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घसीट दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर गोगुंदा पुलिस ने घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में एमबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को टोल नाके के पास पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ड्राइवर नशे में था, जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर