Explore

Search

October 25, 2026 3:19 am

गोगुंदा पिंडवाड़ा हाइवे पर हुआ हादसा: गलत दिशा से आए ट्रेलर ने बाइक और कार को मारी टक्कर, पिता पुत्री गंभीर घायल

प्राइम टाइम/गोगुंदा: गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर गलत साइड से आए एक ट्रेलर ने बाइक और कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाप और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं कार में सवार अन्य तीन लोगों को भी मामूली चोटें आई। हादसे में कार और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद हाइवे पर अफरातफरी मच गई और वाहनों की आवाजाही कुछ देर तक अवरूद्ध हो गई। सूचना के बाद हाइवे पेट्रोलिंग के भगवत सिंह झाला ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हुई कार को साइट कर हाइवे को सुचारू करवाया गया।

हाईवे एंबुलेंस टीम के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने बताया कि रविवार शाम को नया गुड़ा के समीप गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मारते हुए बाइक को भी चपेट में ले लिया था। हादसे में बाइक सवार जीराई (गोगुंदा) निवासी सत्यनारायण (41) और उसकी बेटी इशिका (18) गंभीर घायल हो गए थे वहीं कार में सवार तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आई थीं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं कार में सवार लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। घटनास्थल पर जमा हुईं भीड़ ने ट्रेलर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर