Explore

Search

October 28, 2026 4:50 am

गोगुंदा: छाली स्थित एक आश्रम में दिखा भालू, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

प्राइम टाइम/गोगुंदा: क्षैत्र के छाली स्थित हनुमान घाटी आश्रम में देर रात एक भालू के मूवमेंट की जानकारी सामने आई। भालू का मूवमेंट आश्रम के पास स्थित दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आश्रम के महंत सागरनाथ ने बताया कि भालू ने परिसर में स्थित हनुमानजी के मंदिर में प्रवेश किया। उसने मंदिर में जल रहे दीपक और अन्य सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ देर तक परिसर में घूमने के बाद भालू बाहर निकल गया। राजकोट में रह रहे भेरूलाल मेहता को जब सीसीटीवी में लगे सेंसर से गतिविधि का नोटिफिकेशन मिला, तो उन्होंने फुटेज देखी। फुटेज में भालू को मंदिर परिसर में घूमते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। आश्रम के पास भालू के दिखने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। महंत सागरनाथ ने इस घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर