Explore

Search

August 28, 2026 4:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दिव्यांगता के बावजूद 100 प्रतिशत कार्य-कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले की गोगुंदा विधानसभा के भाग संख्या 18 के बीएलओ बाबूलाल पुजारी ने एसआईआर 2026 के तहत शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया है। उनका यह कार्य न केवल प्रशासन बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बन गया है।
इनका कार्य अत्यंत कठिन था क्यों कि ये क्षेत्र भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण है, कई घर दूर-दराज व पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यहां कई स्थानों पर नेटवर्क नहीं मिलता, कभी वाहन न मिलने पर पूरा रास्ता पैदल तय करना पड़ता फिर भी बाबूलाल ने धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को अपना आधार बनाए रखा, और प्रशासन द्वारा दी गयी टीम के साथ मिलकर यह उपलब्धि सहजता से हासिल की। दिन भर घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाते और शाम को घर लौटकर डिजिटाइजेशन पूरा करते, यह उनका रोज़ का अनुशासन बन गया।

समयबद्धता, संपूर्णता और कर्तव्यनिष्ठा बाबूलाल की इन तीन विशेषताओं ने उन्हें एक उत्कृष्ट बीएलओ के रूप में स्थापित किया। उनकी कार्यशैली ने सिद्ध किया, “दिव्यांगता नहीं, जिम्मेदारी की भावना व्यक्ति को बड़ा बनाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर