Explore

Search

August 28, 2026 5:26 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध गीली लकड़ी भरकर ले जाते दो ट्रैकों को पकड़ा, दो लोगों को लिया हिरासत में

प्राइम टाइम/गोगुंदा: अवैध लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोगुंदा पुलिस ने गीली लकड़ी से भरे दो ट्रक जब्त किए। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि ईसवाल के समीप हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान टीम ने लकड़ियों से भरे दो ट्रक रुकवाए। लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जिस पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने दोनों जब्त किए वहीं ट्रकों के चालक अनवर और वसीम, जो जूनागढ़ (गुजरात) को हिरासत में लिया। थानाधिकारी ने बताया कि लकड़ी राजसमंद से भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी। दोनों ट्रकों को गोगुंदा थाने में खड़ा करवा दिया है और दोनों चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने वन विभाग को भी सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर