Explore

Search

August 28, 2026 4:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राजसमंद के ग्राम भावा में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री का औचक निरीक्षण : सफाई व्यवस्था पर जताया असंतोष, दो दिन में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के निर्देश

प्राइम टाइम/डेस्क: जयपुर, 27 नवंबर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर गुरुवार को राजसमंद जिले के ग्राम भावा पहुंचे। यहाँ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पर यहाँ समग्र व्यवस्थाएं उत्कृष्ट स्थिति में पाई गई जिस पर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ को बधाई दी गई है।
विद्यालय के पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया —
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री दिलावर के ग्राम पंचायत भावा में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई संतोषप्रद नहीं पाई गई। यहाँ सार्वजनिक स्थानों पर कचरा, नालियों की स्थिति, कचरा संग्रहण आदि व्यवस्थाओं में कमियाँ पाई गई है। साथ ही मौके पर ही ग्राम विकास अधिकारी को तुरंत प्रभाव से ग्राम पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री श्री दिलावर ने बताया कि दो दिन में व्यवस्थाएं नहीं ठीक होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी। साथ ही पंचायत समिति के विकास अधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं कि एक महीने के अंतराल में समस्त ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बेहतर हो जानी चाहिए अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री दिलावर ने यह भी कहा है कि प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने को लेकर भी सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गत सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर