Explore

Search

August 28, 2026 3:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बाल ब्रह्मचारी संत सत्यपाल महाराज का हुआ भव्य सोडसी कार्यक्रम

प्राइम टाइम/गोगुंदा: मेवाड़ के गोगुंदा क्षेत्र के वाकल खंड में मदडा बोकन बाबा धोनी पर श्री श्री 1008 बाल ब्रह्मचारी संत श्री सत्यपाल जी महाराज का भव्य सोडसी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मेवाड़ मंडल के सभी मठो के मठाधीश उपस्थित रहे एवं वाकल खंड क्षेत्र के करिबन 4 से 5 हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे। मेवाड़ मंडल के अध्यक्ष प्रकाश भारती, आश्रम चिरवा घाटा कुशाल भारती, श्रृंंगरिषी आश्रम एंव गंगेश्वर महादेव मादडा महंत सत्येंद्र गिरी, महंत चेतनानंद गिरी, आश्रम धुनी माता छड़ीदार गोपालपुरी, निराला आश्रम महंत तनमयवन महाराज, गुप्तेश्वर आश्रम उदयपुर के महंत सोमवीर गिरी, कुमार महंत अमर गिरी, उदयपुर महंत जगदिश पुरी, लोसिंग महंत कैलाश गिरी, गोगुन्दा महंत बलराम गिरी, तलादरी आश्रम महंत मोहन पुरी, जरगा जी आश्रम महंत गणेश पुरी, सुखेर आश्रम महंत दिनेश गिरी, देवाली आश्रम महंत मोहन गिरी, ताणा मठ महंत रतन गिरी, नारायण आश्रम महंत हस्त भारती, घासा एवं उदयपुर जिले के सभी अन्य मठो के सैकडो संतजन की उपस्थिति रही। महंत रामगिरी, काड आश्रम मादडा जगदीश पुर्बिया, प्रवीण भाई जोशी मातासोला, नारायण जोशी मादरेचा, सुरेश नाई बेदला, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाड़ा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र वासियों ने बजट कार्यक्रम में भाग लिया एंव भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर