Explore

Search

August 28, 2026 10:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, राजवीर सिंह झाला बने अध्यक्ष व चेतन वैष्णव उपाध्यक्ष निर्वाचित

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले के गोगुंदा बार एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह झाला ने खुमाण सिंह राव को पराजित कर जीत दर्ज की, वहीं उपाध्यक्ष पद पर चेतन वैष्णव (बैरागी) ने हीरालाल वीरवाल को हराकर विजय प्राप्त की। इसके साथ ही महासचिव, सचिव, पुस्तकालय सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। इनमें दुर्गाशंकर जोशी को महासचिव, अरुण पालीवाल को सचिव, रेखा पाण्डेय को पुस्तकालय सचिव एवं सूर्यराज सिंह बाघेला को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बार एसोसिएशन द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बाईपास स्थित हनुमान जी मंदिर पहुंचे, जहां भगवान के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया गया तथा खुशी के अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजवीर सिंह झाला ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गोगुंदा में एडीजे कोर्ट की स्थापना कराना है, ताकि क्षेत्रवासियों को न्याय के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर गोगुंदा बार एसोसिएशन के पुरुषोत्तम पुरी, कुशाल सिंह, नरेंद्र सिंह, तोताराम गरासिया, शिवशंकर जोशी, देवेंद्र चौधरी, हितेश आचार्य, बंशी लाल तेली, घनश्याम पालीवाल, लक्ष्मण पालीवाल व दुर्गेश मेघवाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे और नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर