Explore

Search

August 28, 2026 1:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कला आश्रम आयुर्वेद महाविद्यालय में फेयरवैल पार्टी “संस्मरण 2025” का आयोजन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल, गोगुन्दा स्थित महाविद्यालय परिसर में फेयरवेल पार्टी संस्मरण-2025 का आयोजन किया गया। बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम तृतीय प्रोफेशनल सत्र 2021-22 के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा चतुर्थ वर्ष सत्र 2020-21 के सीनियर विद्यार्थियों का विदाई समारोह संस्मरण-2025 का आयोजन कला आश्रम के रंगमंच में किया गया। कार्यक्रम वृहत स्तर पर भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कला आश्रम फाउण्डेगन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डॉ. दिनेश खत्री एवं विश्ष्टि अतिथि संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा तथा टी-तंत्रम्‌ प्रालि. की सी.ई.ओ. डॉ. हृदया खत्री द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, संगीत द्वारा रौचक प्रस्तुतियां दीगई। संस्मरण-2025 कार्यक्रम में विदाई लेने वाले छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में व्यतीत किये।समय की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं अपने अपने अनुभव व्यक्त किये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीणा श्रीमाली, डॉ. संजय एम. एवं समस्त शैक्षणिक, आक्षणिक स्टाफ मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं संध्याकालीन भोजनोपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर