Explore

Search

August 29, 2026 10:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

ओबरा कला (गोगुंदा) में महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल, 40 महिलाओं ने सीखा पेंटिंग का हुनर, एशियन पेंट्स और स्टेप एकेडमी ने दिया प्रशिक्षण

प्राइम टाइम/गोगुंदा: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से गोगुंदा क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई है। अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ, गोगुंदा और श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र, स्टेप एकेडमी के संयुक्त प्रयासों से ओबरा कला गाँव में महिलाओं के लिए विशेष ‘कलर पेंट प्रशिक्षण’ शिविर का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम में एशियन पेंट्स (Asian Paints) कंपनी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कंपनी के प्रशिक्षकों ने महिलाओं को पेशेवर तरीके से पेंट करने, दीवारों को तैयार करने और रंगों के चयन जैसी बारीकियां सिखाईं। शिविर में ओबरा और आसपास के क्षेत्र की 40 महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यह प्रशिक्षण महिलाओं को निर्माण क्षेत्र में कुशल कारीगर के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
​यह प्रशिक्षण 10 दिनों तक चला प्रशिक्षण के समापन पर, सभी प्रतिभागी महिलाओं को पेंटिंग से जुड़ा टूलकिट (Toolkit) वितरित किया गया, ताकि वे तुरंत अपना काम शुरू कर सकें और अपनी आजीविका कमा सके ।
कार्यक्रम से एशियन पेंट से संजय ओर अरावली निर्माण से तख्त सिंह, धर्मराज, राजेंद्र सिंह और रूप लाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर